{"_id":"66664f15f5b3c6ccb30299e6","slug":"social-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-110278-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विद्यार्थियों ने साइकिल राइड से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधे भी बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विद्यार्थियों ने साइकिल राइड से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधे भी बांटे
विज्ञापन
-समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। आम लोगों के बीच पर्यावरण जागरुकता और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए शहर के एक निजी स्कूल ने साइक्लोथॉन-2024 का आयोजन किया। एक पृथ्वी, एक भविष्य थीम पर आयोजित साइक्लोथॉन में स्कूल के 37 साइकिलिस्टों ने भाग लिया।
साइक्लोथॉन की शुरुआत शहीद भगत सिंह पार्क से हुई। एएसपी परमजीत सिंह और डीएसपी हेडक्वार्टर मनजीत सिंह ने ध्वजारोहण कर प्रतिभागियों को रवाना किया। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम, महिला डिग्री कॉलेज, शहीदी चौक, जीडीसी कठुआ से होते हुए वापस शहीद भगत सिंह पार्क तक साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कुछ विद्यार्थियों ने मार्ग में लोगों को पौधे व बीज भेंट कर पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने में ऐसी पहलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने साइक्लोथॉन के आयोजन के लिए स्कूल के प्रयासों की सराहना की। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की गतिविधियां आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को कैसे विकसित कर सकती हैं।
विज्ञापन
स्कूल की प्रधानाचार्य मिली सुम्बडिया ने साइक्लोथॉन में उत्साह से भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह साइक्लोथॉन एक सफल प्रयास है, जो लोगों को न केवल पौधे लगाने के लिए बल्कि एक अधिक टिकाऊ और हरित भविष्य की ओर उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने साइक्लोथॉन को सफल बनाने में योगदान देने वाले जिला प्रशासन, जिला पुलिस और यातायात पुलिस आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।