फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Snowfall on the mountains, 20 mm of rain in the plains

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में 20 एमएम बारिश

विज्ञापन
Snowfall on the mountains, 20 mm of rain in the plains
ढग्गर में घर के आंगन से बर्फ हटाते लोग और अटखेलियां करता बच्चा। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में मौसम की एकाएक करवट के बीच शनिवार तड़के जहां मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई वहीं पहाड़ों में बर्फबारी का एक और दौर चला। कठुआ, बसोहली, बिलावर और हीरानगर के इलाकों में बारिश दर्ज की गई तो वहीं बनी और लोहाई मल्हार के पहाड़ों पर बर्फ की चादर और भी मोटी हो गई है। ढग्गर में आधा फुट तक बर्फ गिरी, जिसके बाद आंशिक रूप से बनी ढग्गर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। बनी कस्बे में सीजन की बर्फबारी शनिवार सुबह हुई हालांकि बारिश के बीच बर्फ जल्द ही पिघल भी गई। रौल्का, भंडार, डंडी गुट्टू, सरथल, छत्रगलां टॉप, दौला माता, जोडेयां माता, कमलोह गलां, नुकनाली धार में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बर्फबारी से कुछ इलाकों में बिजली सेवा भी प्रभावित हुई है।
बिलावर के उच्च पर्वतीय इलाकों लोहाई, मल्हार, डुगैन में दो से तीन फुट बर्फ जमी है। मछेड़ी, नानगला में भी सफेद चादर बिछ गई है। पहाड़ी इलाकों में अच्छा हिमपात दर्ज होने से शनिवार को दिन भर मैदानी इलाके मौसम खुलने पर भी शीतलहर की चपेट में रहे। शनिवार को कुछ ही घंटे के भीतर जिले में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बर्फबारी का दौर थमने के बाद लोग अपने घरों के आंगन और छत से बर्फ हटाने के काम में जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed