फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Snowfall At Hill Area, Rain in Ground

Kathua News: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश से ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
Snowfall At Hill Area, Rain in Ground
शहर में बारिश के बीच छाता लेकर सड़क पार करती युवतियां
- अच्छी बारिश हुई तो फसल को संजीवनी मिलेगी, लहसुन व अन्य मौसमी सब्जियों के लिए बारिश लाभदायक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 28 दिसंबर से ही जिले में अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे किसानों की हसरत पूरी हो गई। मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार दोपहर जिले में अचानक आसमान पर काली बदरा छाई और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी होने से ठिठुरन बढ़ गई है।
अच्छी बारिश हुई तो फसल को संजीवनी मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को जिले के मैदानी इलाकों में केवल एक एमएम बारिश ही शाम तक दर्ज की गई थी। हालांकि रात के समय और बारिश की संभावना है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बारिश किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी। समय से पहले फसल को पकने से रोकने के लिए फरवरी माह में कम तापमान का दबाव बना रहता जरूरी है।
विज्ञापन

उधर, पहाड़ी इलाकों में लहसुन और अन्य मौसमी सब्जियों के लिए भी बारिश बेहद जरूरी है। बागवानी के लिए भी न्यूनतम चिलिंग हावर्स की बेहद जरूरत होती है। इस बार अच्छी बारिश और बर्फबारी न होने से तापमान में बढ़त होना शुरू हो गई थी। मौसम के इस बदले स्वरूप से बागवान भी उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम छत्रगलां टॉप से लेकर सरथल, कैलाश कुंड, नुकनाली समेत दूर दराज के इलाकों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया। हल्की बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। लोग एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हुए।

पहाड़ी इलाकों में लोगों ने दोपहर और शाम के समय अलाव का सहारा लिया। दिन का अधिकतम तापमान जहां 21.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं बारिश के बाद इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 फरवरी के बीच मौसम के फिर खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed