फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Smugglers hid cattle behind containers of mixers in containers

तस्करों ने कंटेनर में मिक्सर के डिब्बों के पीछे छुपा रखे थे मवेशी, जानें फिर क्या हुआ

विज्ञापन
Smugglers hid cattle behind containers of mixers in containers
पशु तस्करी के लिए इस्तेमाल वाहन की जांच करते अधिकारी। - फोटो : KATHUA
कठुआ। पड़ोसी राज्य पंजाब और देश के अन्य हिस्सों से मवेशी तस्करी करने वाले पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। रविवार को जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में कॉमर्शियल टैक्स विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 21 मवेशियों को बरामद किया है। हालांकि इस घटना में कंटेनर चालक और कंडक्टर दोनों ही मौका पाकर फरार हो गए। लेकिन आबकारी विभाग की टीम ने अवैध रूप से लाए जा रहे मवेशियों को कंटेनर सहित पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर नरेश सिंह अंडोत्रा ने बताया कि डीसी कॉमर्शियल टैक्स रंजीत सिंह के निर्देश पर विभाग की टीम ने नियमित नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पंजाब की ओर से आने वाले कंटेनर (एचआर35एक्स-8549) को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान ट्रक चालक द्वारा कंटेनर में लोड हुए सामान के जो दस्तावेज आबकारी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए वह सभी एक्सपायर थे। इसके बाद टीम को कंटेनर में कुछ आपत्तिजनक सामान ले जाए जाने का संदेह हुआ और कंटेनर को जांच के लिए यार्ड में लगाने के लिए कहा। यार्ड में पहुंचे कंटेनर की टीम ने जैसे ही जांच शुरू की तो मौका पाकर कंटेनर चालक अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया। इसके बाद कंटेनर की जांच करने वाली आबकारी टीम का शक और गहरा हो गया।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि दिखावे के लिए कंटेनर में मिक्सर लोड किया गया था, लेकिन कंटेनर के आधे हिस्से में मवेशी लदे हुए थे, जिन्हें श्रीनगर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके बाद विभाग की टीम ने कंटेनर को मवेशियों के साथ पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में लखनुपर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed