फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   smart vending zone

Kathua News: कठुआ की पुरानी सब्जी मंडी में बनेगा स्मार्ट वेंडिंग जोन

विज्ञापन
smart vending zone
-1 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, 91 रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को मिलेगी सुविधाएं
विज्ञापन

-सोमवार से पुरानी सब्जी मंडी में ही लग पाएंगी रेहड़ियां, बाहर रेहड़ी लगाने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। यातायात समस्या के समाधान के लिए शहर की पुरानी सब्जी मंडी में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनेगा। इस पर एक करोड़ की लागत आएगी। यहां 91 रेहड़ी-फड़ियां लग सकेंगी। जिला उपायुक्त ने मंडी का दौरा व्यवस्थाएं जांची हैं। साइट प्लान की भी समीक्षा की। वहीं, नगर परिषद के अधिकारियों ने का कहना है कि स्मार्ट वेंडिंग जोन बनने से शहर में ट्रैफिक जाम से राहत भी मिलेगी।
वेंडिंग जोन में पानी, शौचालय और बिजली की पूरी व्यवस्था नगर परिषद करवा कर देगा। परिषद के अधिकारियों का कहना है कि मंडी में आने और जाने के अलग-अलग रास्ते हैं, जिससे ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा। ऐसे में त्योहारी सीजन में लोगों को मुखर्जी चौक, मेन बाजार और कोर्ट रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। वहीं, बीते दिन मेन बाजार में रेहड़ी-फड़ी हटाने पर हुआ बवाल थमता नजर आ रहा है। शुक्रवार को मेन बाजार में रेहड़ी-फड़ी नहीं लगीं। न ही कोई विवाद हुआ।
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों ने प्रशासन को ठहराया कसूरवार
वहीं, रेहड़ी-फड़ी वालों और प्रशासन की तनातनी के बीच राजनीतिक दलों ने प्रशासन को कसूरवार ठहराया है। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी ने पत्रकार वार्ता कर शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन को घेरा। रेहड़ी-फड़ी वालों पर सख्ती न बरतने की सलाह दी। वहीं, भाजपा के जिला मुख्य प्रवक्ता अनुज भारती ने प्रशासन की कार्रवाई को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले हर आम आदमी के साथ खड़ी है। उन्होंने भी प्रशासन के रवैए को गलत ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी को स्मार्ट वेंडिंग जोन में बदला जाएगा। इसका साइट प्लान बन चुका है। इसमें 91 रेहड़ी-फड़ी चालक कारोबार कर सकेंगे। उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी। यह फैसला प्रशासन ने आम जनता और रेहड़ी-फड़ी वालों की बेहतरी के लिए लिया है। यहां एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही फंड मिल जाएगा। फिलहाल, सोमवार तक बाकी तैयारियां मुकम्मल कर ली जाएंगी। बूथ अलॉटमेंट के तुरंत बाद रेहड़ी-फड़ी चालक यहां अपना कारोबार सोमवार से शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed