फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Smart metering on housing colony and K3 feeder, uninterrupted power supply

Kathua News: हाउसिंग कॉलोनी और के3 फीडर पर स्मार्ट मीटरिंग, निर्बाध मिलेगी बिजली

Tue, 15 Jul 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 15 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Smart metering on housing colony and K3 feeder, uninterrupted power supply
शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम। फाइल फोटो
स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर इसी सप्ताह इन्हें कर दिया जाएगा कटौती मुक्त
विज्ञापन

विभाग को 40 फीसदी कम होगा बिजली चोरी से होने वाला नुकसान

कठुआ। शहर के 2850 बिजली उपभोक्ताओं को विभाग तोहफा देने जा रहा है। कठुआ शहर के के3 और हाउसिंग कॉलोनी फीडर को बिजली कटौती मुक्त करने की तैयारी कर ली है। स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर इसी सप्ताह इन्हें कटौती मुक्त कर दिया जाएगा।
खास बात यह है कि इन दो फीडरों पर बिजली विभाग को होने वाले संचरण और वितरण घाटे में भारी कटौती है। कुल मिलाकर बिजली चोरी के साथ मिलाकर होने वाला यह नुकसान विभाग ने स्मार्ट मीटरिंग से अब 40 फीसदी तक कम कर दिया है। दरअसल कठुआ शहर के के3 फीडर पर स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया बीते साल अक्टूबर माह में शुरू की गई थी।
विज्ञापन

कायदे से इसे फरवरी माह से पहले पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन एजेंसी को इस प्रक्रिया में समय लग गया। बिजली विभाग के अनुसार के3 फीडर पर सभी कनेक्शन की स्मार्ट मीटरिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके साथ ही लाइन में होने वाले पूर्व में 50 फीसदी घाटे को भी अब दस फीसदी तक ले आया गया है। ऐसे में इस फीडर को बिजली कटौती से मुक्त कर दिया जाएगा। केवल आपात स्थिति में होने वाली कटौती ही शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हाउसिंग कॉलोनी में 350 कनेक्शन के फीडर पर भी स्मार्ट मीटरिंग हो गई है। ऐसे में इसे भी कटौतीमुक्त करने की तैयारी है। के3 फीडर में भरमोरा से लेकर ड्रीमलैंड पार्क, जिला सचिवालय, पटेलनगर का कुछ हिस्सा, वीआईपी कॉलोनी, वार्ड नंबर दो आंशिक, पुलिस लाइन, स्टेडियम के आसपास का क्षेत्र, भगवती नगर और नहर से टांगड़ी पैलेस का क्षेत्र शामिल है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 100 फीसदी स्मार्ट मीटरिंग पूरी करते ही के6 और के2 फीडर भी बिजली कटौती से मुक्त कर दिए जाएंगे।

के3 और हाउसिंग कॉलोनी फीडर को इसी सप्ताह बिजली कटौतीमुक्त कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। स्मार्ट मीटरिंग की प्रक्रिया इनमें पूरी कर ली गई है।
-सुनील शर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed