फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   SKPA Director visits SPS Police Training School

Kathua News: एसकेपीए के निदेशक ने किया एसपीएस पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का दौरा

Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 23 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
SKPA Director visits SPS Police Training School
प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों से बातचीत कर कानून व्यवस्था में भविष्य की भूमिकाओं के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

कठुआ। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी (एसकेपीए) उधमपुर के निदेशक गरीब दास ने सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों से बातचीत कर उन्हें कानून व्यवस्था में भविष्य की भूमिकाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस अधिकारियों के रूप में उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गरीब दास ने ईमानदारी और मजबूत नैतिक मानदंडों के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


अधिकारी ने संस्था के अधिकारियों से मुलाकात की, जिनमें प्रधानाचार्य पीटीएस कठुआ, एसएसपी मंजीत कौर, डिप्टी एसपी अनिल सागर, वरिष्ठ पीओ अश्वनी कुमार शामिल रहे। उन्होंने पुलिस बल के भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने में फैकल्टी के प्रयासों की सराहना की। इस दौरे ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की इस प्रतिबद्धता को उजागर किया कि वे भर्ती किए गए प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed