{"_id":"576d89864f1c1b5d48b4828a","slug":"six-hour-electricity-cut-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को छह घंटे गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को छह घंटे गुल रहेगी बिजली
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
66 केवी लाइन की मरम्मत कार्य के चलते रविवार को शहर समेत दर्जनाें गांव की बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग का एसटीडी डिवीजन छह घंटे का शटडाउन लेकर रविवार को मरम्मत करेगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 66/11 केवी सब स्टेशन हटलीमोड़ 2 , चनग्रां, पल्ली, नगरी, बरनोटी, नन्नन और चनग्रां 66 केवी लाइन के नीचे आने वाली पेड़ों की टहनियों की कटाई की जाएगी।
विज्ञापन
रूटीन मेंटेनेंस के लिए शटडाउन के दौरान कठुआ शहर, चनग्रां, जखवड़, खरोट, जंगलोट, जिला अस्पताल, आकाशवाणी कठुआ, पल्ली, बरवाल, सावन चक, नन्नन, घाटी, बाख्ता, जखोल, औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि मरम्मत का यह काम मौसम के अनुकूल रहने पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन