फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Six Case of Dengue Found in Kathua District

Kathua News: डेंगू के छह नए मामले मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ

विज्ञापन
Six Case of Dengue Found in Kathua District
जिले में डेंगू के मरीजों का आंकडा हुआ 400, सामने आए 06 नए मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू के मामलों में होने वाली बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है। रविवार को छह नए मामले आने के साथ अब तक कुल मरीजाें का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सामने आए छह नए मामलों में तीन मरीज कठुआ शहर से सटे जंगलोट से हैं, जहां 29 वर्षीय और 30 वर्षीय दो युवक के साथ एक 38 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजीटिव पाया गया है जबकि एक अन्य मामले में वार्ड 10 निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति व कालीबड़ी में 22 वर्षीय युवक डेंगू ग्रस्त मिले हैं। इसके अलावा अमाला गांव में एक 60 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजीटिव मिला है। अब तक सामने आए 400 मरीजों में 311 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 89 सक्रिय मरीजों का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। इनमें 14 मरीजों को जिला के विभिन्न अस्पतालों में आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बुखार पीड़ितों के रक्त के सैंपल ले रही टीम

जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों का क्रम लगातार जारी है। प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जाने वाले डोर-टू-डोर अभियान के दौरान बुखार पीड़ितों के खून के सैंपल लेने के अलावा लोगों को बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। रविवार को विभाग की टीम ने शहर से सटे गांव जंगलोट सहित 11 अन्य स्थानों पर जागरूकता का अभियान चलाया। लोगों को पानी को ढक कर रखने के अलावा अपने आसपास जलभराव नहीं होने देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते मामलों के दो कारण सामने आ रहे

जिला मलेरिया अधिकारी सोहल लाल ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के बावजूद डेंगू के बढ़ते मामलों के लिए दो कारण सामने आ रहे हैं। इसमें पहला अनियमित पेयजल आपूर्ति और दूसरा लोगों में जागरूकता का अभाव है। जिले में जहां भी डेंगू के मामले ज्यादा आ रहे है। वहां पेयजल आपूर्ति कई-कई दिनों के अंतराल पर होती है। ऐसे में लोग अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए पानी को स्टोर करके रखते हैं जहां डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। लोगों को पानी के बर्तनों को पूरी तरह से बंद कर रखने की सलाह दी जाती है लेकिन बार-बार बताए जाने के बाद भी लोग इसमें सुधार नही कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed