फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sisters tied the thread of protection, brothers gave the promise of protection

बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, भाईयों ने दिया रक्षा का वचन

विज्ञापन
Sisters tied the thread of protection, brothers gave the promise of protection
बिलावर में भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन । संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जिले में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व पर जहां बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी आयु की ईश्वर से कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपने बहनों की रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुरोहितों द्वारा सुबह 5 से 7 बजे के बीच राखी बांधने का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ बताए जाने के कारण इस बार वीरवार शाम को ही अपने भाईयों के घर पहुंच गई थी। जिसके कारण वहां एक दिन पहले ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। हालांकि क्षेत्र में पर्व के दिन ही बहनों का भाईयों के घर जाने की परंपरा रही है। वहीं कुछ बहनों ने उदयातिथि के अनुसार पूरा दिन रक्षाबंधन का पर्व मानकर दिन में अपने भाईयों की कलाई को रंगबिरंगे रक्षा सूत्र बांध कर पूर्व मनाया। वहीं कुछ लोगों ने इस दौरान मंदिरों में जाकर पुरोहितों से भी रक्षा सूत्र पहना।
विज्ञापन

पर्व को लेकर शहर में सुबह से ही काफी हलचल दिखी। इससे बाजार भी समय से पहले खुला दिखा। त्योहार मनाने को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर उम्र के लोगों ने त्योहार को अपने-अपने तरीके से मनाया। बच्चे विभिन्न खिलौनों की आकृति वाली राखियां पहनी और बुजुर्गों ने क्लासिकल राखियां बंधाई। रक्षाबंधन के पर्व पर जहां बहनों ने अपने भाईयों को एक से बढ़कर राखियां पहनाई। वहीं भाईयों ने भी उन्हें अपनी ओर से बेहतरीन उपहार देकर पर्व को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में दिन भर मुख्य बाजार में कपड़ों और गिफ्ट आइटमों की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली। पूर्व के चलते जहां यात्री वाहनों में भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं बाजार में मिठाई और फलों की दुकानों पर भी खरीददारों का जमावड़ा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed