फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shubham Eleven, Kalibari Junior and Janglot Eleven won the league matches

Kathua News: शुभम इलेवन, कालीबड़ी जूनियर और जंगलोट इलेवन ने जीते लीग मैच

Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shubham Eleven, Kalibari Junior and Janglot Eleven won the league matches
जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच आज से
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। लीग स्तर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार की रात को चार मुकाबले खेले गए। इसमें शुभम इलेवन ने दो मैच अपने नाम किए। वहीं, कालीबड़ी जूनियर और जंगलोट इलेवन ने भी लीग मैचों में शानदार जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का पहला मैच शुभम इलेवन और कारड़िया इलेवन के बीच खेला गए। इसमें शुभम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कारड़िया इलेवन की टीम सिर्फ 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सुभम इलेवन ने 60 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दूसरा मैच कालीबड़ी जूनियर और दूबे इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दूबे इलेवन ने 52 रन बनाए। जवाब में कालीबड़ी जूनियर टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 5 ओवर में ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मैच शुभम इलेवन और रुद्र इलेवन के बीच खेला गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभम इलेवन ने निर्धारित ओवर में 82 रन बनाएं। 83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्र इलेवन की टीम 52 रन बना कर ही ऑल आउट हो गई। जिसके बाद शुभम इलेवन की टीम ने 30 रनों से शानदार जीत दर्ज की है।


वहीं, अंतिम मैच जंगलोट इलेवन और पटयारी इलेवन के बीच खेला गए। जिसमें पटयारी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जंगलोट इलेवन ने निर्धारित ओवर में 96 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटयारी इलेवन टीम 56 रन ही बना सकी और सारी विकेट गंवा दी। जिसके बाद जंगलोट इलेवन ने 40 रनों से शानदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed