फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shrimadbhagwat katha

कल्याण की प्राप्ति के लिए अपनाएं भक्ति का मार्ग

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
कठुआ। नगरी स्थित श्री माता बाला सुंदरी के प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन जारी है। रविवार को आयोजित कथा के दौरान संत सुभाष शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने कल्याण की प्राप्ति के लिए भक्ति का मार्ग अपनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

शास्त्री जी ने कहा कि सद्गुरु की शरण में जाकर ज्ञान उपदेश तथा उनका आशीर्वाद लेकर भजन शुरू करें। क्योंकि, जीवन में इसके लिए और समय कब मिलेगा? काल की गति विचित्र होती है। जो कभी हरे-भरे वृक्ष थे, वह अब सूख गए। अत: समय मत गंवाओ। बार-बार परम ज्ञानी संत महापुरुषों के सत्संग की महिमा सुनाते हैं। ज्ञानी पुरुष पहले भी थे, आज भी हैं, और आगे भी होते रहेंगे। मुनि वशिष्ट, महाराज जनक, आदि बहुत से ऋषि, ब्रह्मर्षि, राजर्षि, ब्रह्मज्ञानी थे। यदि मानव ब्रह्म बोध प्राप्त कर ले, तो ब्रह्मज्ञानी हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रह्म तो आप अभी भी हैं। ब्रह्म तो सभी में हैं। केवल ज्ञान होना शेष है। ब्रह्म ज्ञान हो जाए तो आप ब्रह्मज्ञानी हो जाते हैं। असल बात यह है कि हम चाहते हैं कि स्वयं ब्रह्मज्ञानी आत्म ज्ञानी हो जाएं। आप स्वयं दीपक होकर प्रकाश फैलाओ। इस स्थिति को प्राप्त करने की पहली सीढ़ी है, प्रभु के चरणों से प्रीति लगाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed