फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shri rajput karni sena

पत्थरबाजों के खिलाफ लिए फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
Shri rajput karni sena
पत्थरबाजों को लेकर सरकार द्वारा लिए गए फैसे की सराहना करते श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी, सं - फोटो : KATHUA
कठुआ। प्रदेश में कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले पत्थरबाजी के मामलों में पुलिस की सीआईडी इकाई के कड़े फैसले का श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कठुआ इकाई के मुख्य आयोजक अश्विनी जसरोटिया ने कहा कि इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में अब पत्थरबाजों को पासपोर्ट और सरकारी नौकरी नहीं मिल सकेगी। इससे पत्थरबाजी या खतरनाक गतिविधियों में शामिल उन सभी लोगों के हौसले टूटेंगे जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। लिहाजा उनका संगठन जम्मू कश्मीर पुलिस के इस फैसले का समर्थन करता है।
विज्ञापन

इसके साथ उन्होंने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने की अपनी मांग को दोहराते कहा कि महाराजा ने जाति, धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित व मानवता के लिए अनेक कार्य किए। जिससे हिन्दू, मुस्लिम समाज के सभी लोगों का भाईचारा कायम रहे। इसलिए ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर अवकाश होना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर करणी सेना की महिला जिला अध्यक्ष मीनाक्षी जम्वाल, युवा जिला अध्यक्ष ज्योति चिब, सत पाल शर्मा, राजेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू सिंह जसरोटिया, युवा उपाध्यक्ष भोपिल प्रताप सिंह, वंदना कुमारी, देविंदर सिंह अंदोत्रा, रंजीत सिंह, अर्जुन सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed