{"_id":"d1262fbd877aafec1bb7de09cf058c3b","slug":"shopkeepers-are-using-polythene-bags-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा पालीथिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा पालीथिन
कठुअा/अमर उजाला ब्यूूराो
Updated Thu, 29 Oct 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों पर जहां आम लोगों की जेब पर मुनाफाखोरों की नजर है, वहीं शहर के बाजारों में पालीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। प्रतिबंध के बावजूद त्योहार में टनों के हिसाब से पालीथिन रोजाना शहर में पहुंच रहा है।
हैरत की बात यह है कि जहां विभिन्न विभाग पालीथिन को लेकर दबिश का दावा करते हैं, वहीं हर दुकानदार के पास पालीथिन आसानी से उपलब्ध है। करवाचौथ के मद्देनजर शहर के बाजारों में बुधवार को जमकर खरीदारी हुई और इस बीच फेनियों से लेकर साज, शृंगार का सामान, फल और सब्जियां पालीथिन में ही दुकानदार दे रहे हैं।
इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कोतवाल ने बताया कि टीम ने दो दिन पहले ही डेढ़ क्विंटल पालीथिन जब्त किया था।
आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है कि पालिथीन के इस्तेमाल के खिलाफ कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद प्रशासन कुछ हरकत में भी आया, लेकिन फिर वही ढाक के तीन पात वाली कहावत साबित हुई।