फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Shooting of Punjabi Movie will Start Soon in Basholi

Kathua News: बसोहली में जल्द गूंजेगा लाइट्स, कैमरा और एक्शन

विज्ञापन
Shooting of Punjabi Movie will Start Soon in Basholi
बसोहली में फिल्म की शूटिंग के लिए सेटअप तैयार करने पहुंची टीम।
- बसोहली में शूटिंग के लिए पहुंचेंगे जिम्मी शेरगिल और पंकज कपूर
विज्ञापन



खास खबर का लोगो लगाएं


साहिल खजूरिया
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय कला नगरी बसोहली में जल्द लाइट्स, कैमरा और एक्शन की गूंज सुनाई देगी। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल के साथ-साथ टीवी और फिल्म जगत के मंझे हुए अभिनेता पंकज कपूर भी शूटिंग के लिए बसोहली पहुंचेंगे।
पंजाबी फिल्म की बसोहली में ज्यादातर शूटिंग पुरथू और आसपास होगी तो वहीं बनी व बसोहली से सटी कुछ लोकेशन पर भी शूटिंग की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के मिनी गोवा कहे जाने वाले पुरथू से सटे क्षेत्र में पंजाबी फिल्म की शूटिंग होने जा रही है। यह बसोहली में शूट की जाने वाली पहली कामर्शियल फिल्म होगी। आयोजकों के मुताबिक बसोहली में शूटिंग के लिए लगभग डेढ़ महीने का शेड्यूल है। जिसके लिए सेट लगाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

फिल्मी सितारों के पहुंचने से बसोहली में दर्शकों के पहुंचने की भी उम्मीद है। बसोहली का अटल सेतु और मिनी गोवा कहा जाने वाला पुरथू इससे पहले वेडिंग शूट्स के लिए एक जानी-मानी लोकेशन बन चुका है। देश और दुनिया के कई इंफ्लयूंएसर भी हाल फिलहाल में बसोहली को एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बता चुके हैं। दशक भर पहले बसोहली में फिल्म सिटी बनाने को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि परियोजना निजी निवेश पर थी और परवान नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुछेद 370 की समाप्ति के बाद प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर के बेहतरीन लोकेशन को दुनिया के सामने लाया और यहां निवेशकों को भी आकर्षित किया है। पंजाब के पठानकोट को हिमाचल के चंबा, डलहौजी, खजियार, जोत जैसे पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से बसोहली की दूरी मात्र कुछ किलोमीटर की है। हिमाचल फिल्म शूटिंग का डेस्टिनेशन रहा है ऐसे में यह प्रयास जम्मू-कश्मीर में अच्छा माहौल देकर फिल्मी जगत को आकर्षित करने का है।

यह है जम्मू- कश्मीर की नई फिल्म नीति

हाल ही में जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति-2024 को बढ़ावा देने और प्रचार-प्रसार करने के लिए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गोवा में 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के फिल्म बाजार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। जम्मू-कश्मीर फिल्म नीति-2024, जम्मू-कश्मीर को फिल्म निर्माण के लिए एक अग्रणी गंतव्य के रूप में स्थापित करने की अपनी क्षमता पर प्रकाश डालती है। नीति का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना है। इसमें जम्मू-कश्मीर को एक आकर्षक फिल्मांकन गंतव्य बनाने के लिए उच्च-प्रभाव वाले वित्तीय प्रोत्साहनों की योजनाएं शामिल हैं।
यह नीति फिल्म स्टूडियो, प्रोडक्शन सुविधाएं विकसित करने और फिल्म सम्मेलन जैसे प्रचार कार्यक्रमों की मेजबानी करने पर केंद्रित है। जम्मू-कश्मीर में सुंदर घाटियां, झीलें, ऐतिहासिक स्थल और आधुनिक शहरी परिदृश्य सहित विविध फिल्मांकन स्थान हैं। यह अद्वितीय विविधता जम्मू-कश्मीर को फिल्म निर्माताओं के लिए एक अनूठा केंद्र बनाती है। शूटिंग की अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम विकसित किया गया है।
यह सिस्टम समयबद्ध मंजूरी सुनिश्चित करता है, जिससे फिल्म निर्माताओं के लिए प्रोडक्शन लॉजिस्टिक्स सरल हो जाता है। फिल्म निर्माता उत्पादन लागत पर 10 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली फिल्मों के लिए अतिरिक्त 25 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। इन उपायों का उद्देश्य रोजगार के अवसर सृजित करना, पर्यटन को बढ़ाना और जम्मू-कश्मीर को फिल्म पर्यटन के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में बढ़ावा देकर जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है।


............
कोट...

बसोहली में फिल्म की शूटिंग के लिए एक टीम पहुंची है। इस तरह की गतिविधियां बनी और बसोहली के क्षेत्र में न सिर्फ विकास, रोजगार को बढ़ावा देंगी बल्कि पर्यटन को भी पंख लगाने का काम करेंगी। देश और दुनिया के सामने बनी बसोहली के क्षेत्र आने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

अजीत सिंह, सीईओ, बनी बसोहली विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed