फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sharadiya Navratri concludes with Kanjak worship and Sakh immersion

Kathua News: कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न

विज्ञापन
Sharadiya Navratri concludes with Kanjak worship and Sakh immersion
नगरी के बालासुंदरी मंदिर में महानवमी पर उमड़े भक्तसंवाद
कंजक पूजन और साख विसर्जन के साथ नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्र का पर्व संपन्न हो गया। बुधवार को श्रद्धालुओं ने सुबह से ही बहती जलधराओं में पवित्र साख का विसर्जन किया और उसके बाद विधिविधान से कंजक पूजन किया। वहीं नगरी स्थित बालासुंदरी मंदिर में सामूहिक हवन कर विश्व शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

शहर के मध्य बहने वाली नहर और प्राचीन बावलियों पर सुबह से ही साख का विसर्जन करने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी के दरबार में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं, शहर के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन कर हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद बांटा। नवरात्र पर्व के अंतिम दिन भी मंदिरों में हजारों की संख्या में भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान नगरी स्थित माता बाला सुंदरी में मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा हर नवरात्र की तरह ही हवन का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। माता बाला सुंदरी मंदिर में अंतिम नवरात्र में विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed