{"_id":"6859721ed33ffa3d7a0fa057","slug":"security-arrangements-tightened-for-shri-amarnath-yatra-devotees-will-proceed-from-lakhanpur-under-cctv-surveillance-kathua-news-c-201-1-knt1008-121313-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा प्रबंध कड़े, सीसीटीवी की निगरानी में लखनपुर से आगे बढ़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा प्रबंध कड़े, सीसीटीवी की निगरानी में लखनपुर से आगे बढ़ेंगे श्रद्धालु
Tue, 24 Jun 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा से पहले लखनपुर में हाईवे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। संवाद
- फोटो : kathua
सुरक्षाबलों ने लखनपुर में चलाया सर्च ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए हैं। यात्रा की संवेदनशीलता और संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और चौकसी व्यवस्थाओं को जिले भर में सुदृढ़ किया गया है।
उधर, यात्रा काउंटडाउन के साथ ही लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर, रेलवे पुल और आसपास के इलाकों में चौकसी को बढ़ाते हुए सर्च ऑपरेशन भी चलाया। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से जम्मू की ओर बढ़ने वाले सभी श्रद्धालुओं की आवाजाही सीसीटीवी कैमरों की सीधी निगरानी में होगी। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रा मार्ग पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके।
प्रशासन, पुलिस और हाईवे के कैमराें में यात्रा निगरानी रहेगी। यात्रा को लेकर हीरानगर सेक्टर में हाई अलर्ट है। सीमा सुरक्षा बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त प्रयासों के तहत बॉर्डर इलाकों में गश्त जारी है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नाके लगाकर जांच की जा रही हैं।