फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   search opretion

Kathua News: संदिग्धों की तलाश में जुथाना का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे जवान

विज्ञापन
search opretion
कठुआ। जिले के जुथाना गांव में बीते सोमवार को घुसे छह हथियारबंद संदिग्धों की तलाश में सुरक्षा बलों ने तीसरे दिन भी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी रखा। आतंकियों की तलाश में जवान क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। इसमें चॉपर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। जिस क्षेत्र में संदिग्ध देखे गए हैं, वह सीमा पार से घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों का पुराना रूट रहा है और जुथाना क्षेत्र भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 25 किलोमीटर दूर है। इससे पहले 29 अप्रैल को बनी के ढग्गर में आतंकी दल देखा गया था। पांच दिन चले तलाशी अभियान के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बुधवार को जुथाना के कलेड़, स्वपन, दुमेल, जंगेड़ा और जुथाना खड्ड के साथ-साथ बिलावर में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें सीआरपीएएफ, सेना और पुलिस के जवान शामिल रहे। आसमान से निगरानी के लिए दो चॉपर और ड्रोन को भी अभियान में उतारा गया है। पुराने रूटों पर हथियारबंद लोग दिखने से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल है। जुथाना खड्ड में बड़े आकार के जूतों के निशान मिले हैं। आशंका है कि आतंकी अपने पारंपरिक रूट की ओर चले गए हैं, जहां से बिलावर को रास्ता मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed