फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   search operation in bani

Kathua News: बनी में पुलिस अधिकारियों का डेरा, आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान किया तेज

विज्ञापन
search operation in bani
कठुआ। बसंतगढ़ में आतंकी वारदात के बाद बनी के ढग्गर में ट्रेस हुए आतंकियों की तलाश लगातार सातवें दिन सोमवार को भी जारी रही। हालांकि, गत सोमवार से शुरू किए गए तलाशी अभियान के बाद आतंकियों का कोई सुराग सुरक्षा बलों को नहीं लगा।
विज्ञापन

सातवें दिन सुरक्षा बलों ने सरथल सहित कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। वहीं, इस पूरे प्रकरण के बाद से जिला पुलिस के अधिकारियों ने बनी में डेरा डाला है। रोजाना विभिन्न स्थानों पर पुलिस के आला अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। फिलहाल आतंकियों के अचानक गायब होने के कारण ढग्गर सहित आसपास के गांवों के लोग दहशत में हैं, जबकि सुरक्षा बल आतंकियों की खोज में जुटे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि बनी में सेना या सीआरपीएफ का स्थायी कैंप बनाया जाए। लोगों ने कहा कि चंद महीने पहले ही सेना का कैंप यहां से हटाया गया और आतंकियों ने एक बार फिर बनी का रुख कर लिया। अगर बनी, ढग्गर सहित आसपास के किसी इलाके में सेना का कैंप होगा तो आतंकी इस क्षेत्र से दूरी बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed