फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Science faculty could not start in Mahanupar College even after one year

एक वर्ष बाद भी महानुपर कॉलेज में नहीं शुरू हो पाई विज्ञान संकाय की पढ़ाई

विज्ञापन
Science faculty could not start in Mahanupar College even after one year
महानपुर। राजकीय महाविद्यालय महानपुर में अनुमति मिलने के एक बाद बाद भी विज्ञान संकाय शुरू नहीं हो सका है। अकादमिक सत्र-2020-21 में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश थे और इसके मद्देनजर अतिरिक्त भवन भी तैयार किया जा चुका है, हालांकि इसको अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। विडंबना यह है कि उच्चतर शिक्षा विभाग अभी तक महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं कर सका है। इससे क्षेत्र के विज्ञान संकाय में पढ़ाई करने के इच्छुक सैकड़ों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब विज्ञान संकाय में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को बिलावर, कठुआ और जम्मू का रुख करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस समस्या के संबंध में स्थानीय लोग जिला उपायुक्त ओपी भगत को भी अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन

कस्बे के सरपंच सोनू गुप्ता, सरपंच सुरजीत सिंह, सरपंच राजेंद्र सिंह, सरपंच पवन वर्मा, देवेंद्र कुमार और अंकुश वैद आदि ने बताया कि महानपुर महाविद्यालय को शुरू हुए 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है। कई बार गुहार लगाने के बाद पिछले वर्ष महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने की अनुमति दे दी गई थी और इस वर्ष से कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन दिया था, परंतु अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। इसके कारण महानपुर तहसील के आसपास के बच्चों को मजबूरन विज्ञान संकाय में पढ़ाई करने के लिए बिलावर, कठुआ या फिर जम्मू का रुख करने पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय शुरू करने तैयार कर ली गई है, लेकिन अभी तक संबंधित विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति ही नहीं हो सकी है। इससे साफ है कि महाविद्यालय में विज्ञान की पढ़ाई से बच्चों को वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महानपुर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में दाखिला शुरू नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed