फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Science exhibition, talent show , Kathua won title

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Wed, 12 Nov 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 12 Nov 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition, talent show , Kathua won title

डाईट बसोहली द्वारा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 28वीं विज्ञान प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। दूसरे दिन विजेताओं को सम्मानित भी किया। प्रथम आने वाले स्कूलों को राज्य प्रदर्शनी में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


परिणाम में एलीमेंट्री स्तर पर गर्ल्स मिडिल स्कूल परापर ने पहला, मिडिल स्कूल कठुआ बी ने दूसरा और गर्ल्स मिडिल स्कूल हीरानगर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं सेकेेंडरी स्तर पर हाई स्कूल भल्लड़ ने पहला, हाई स्कूल जंगलोट ने दूसरा और हाई स्कूल उच्चा पिंड ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही हायर सेकेंडरी स्तर पर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ ने पहला, हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज ने दूसरा और हायर सेकेंडरी स्कूल सल्लन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहे स्कूली शिक्षा निदेशक एचए इंकलाबी ने कहा कि बच्चों ने अपने माडल से वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया है।

इससे साफ है कि बच्चे पर्यावरण को बचाने और वैज्ञानिक तर्क से विषयों को समझने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एसआईई के प्रिंसिपल एचआर पखरू ने कहा कि माडल के द्वारा बच्चों ने अपने अंदर की प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इससे साफ है कि जिला में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि तीन विभिन्न स्तर के पहले स्थान के स्कूल राज्य स्तर पर माडल पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed