फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Schools in six education zones of the hilly region will open today

Kathua News: पहाड़ी क्षेत्र के छह शिक्षा जोनों के स्कूल आज खुलेंगे

Wed, 14 May 2025 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 14 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Schools in six education zones of the hilly region will open today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के घोषणा के तीन बाद, पहली बार जिले के छह पहाड़ी शिक्षा जोनों के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार खुलने जा रहे है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते अन्य शेष छह शिक्षा जोनों के स्कूल बुधवार को भी बंद रहेंगे। मंगलवार को इसकी पुष्टी निदेशक स्कूल जम्मू और जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से की गई है।

जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने बताया कि निदेशक स्कूल जम्मू के आदेश के बाद जिले की छह पहाड़ी शिक्षा जोन बनी, बसोहली, महानपुर, भड्डू, मल्हार और बिलावर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बुधवार को खुले रहेंगे। जिससे इन जोनों के बच्चों ने राहत की सांस ली है। वहीं, अन्य छह शिक्षा जोन बरनोटी, लखनपुर, सल्लन, हीरानगर और मढ़ीन क्षेत्र के सभी स्कूल अगले आदेश तक बद रखने की घोषणा की गई है। बता दे कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की निर्मम हत्या और उसके बाद भारत और पाकिस्तान की बीच बढ़ते तनाव के देखते हुए बीते 7 मई से जिला कठुआ सहित जम्मू-कश्मीर के अन्य बार्डर जिला के स्कूल को बंद कर दिया था। इसके अलावा जिला उधमपुर के स्कूलों बुधवार से खोलने की आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed