फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Save the farmers from the terror of monkeys

किसानों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाएं

विज्ञापन
Save the farmers from the terror of monkeys
ब्लॉक दिवस पर लोगों को संबोधित करते जिला उपायुक्त राहुल यादव। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। ब्लॉक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जिला उपायुक्त राहुल यादव को जानकारी दी और इन्हें हल करने की मांग की। कुछ समस्याओं का मौके पर निदान भी किया गया। विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त के अलावा एसपी आरसी कोतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कूटा के पूर्व सरपंच कांत कुमार ने कंडी क्षेत्र में बंदरों के आतंक के चलते किसानों को हो रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा इस बारे में पहले भी कई बार कंडी के लोग अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक इस आतंक से मुक्ति के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। इसी के साथ उन्होंने कूटा मोड़ में हाईवे पर बने गड्ढे को भरवाने की मांग किया। साथ ही पंचायत के लोगों को दो महीने राशन न मिलने की शिकायत भी उन्होंने यंहा की।
विज्ञापन

सरपंच राहुल हंस ने कहा बारिश के कारण बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा किसानों को अभी तक नहीं मिला है। जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए। इसी दौरान उन्होंने जिला उपायुक्त से यह अपील भी की कि ब्लॉक दिवस का कार्यक्रम उपमंडल के सभी ब्लॉकों में क्रमवार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही हाईवे से गुड़ा मेहता को जोड़ने वाली सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर जिला उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। इसी दौरान उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पूरा पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी आरसी कोतवाल ने गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के निर्देश अधिकारी को देते हुए लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।

---------------------------------------
महीने के दूसरे ब्लॉक दिवस पर हीरानगर में मौजूद रहेंगे सभी जिला अधिकारी
महीने के हर दूसरे ब्लॉक दिवस पर सभी जिला अधिकारी हीरानगर में जन समस्याओं को सुनेंगे यह घोषणा जिला उपायुक्त राहुल यादव ने कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का आम लोगों को पूरा लाभ मिले इसीलिए यह तय किया गया है कि महीने के दूसरे ब्लॉक दिवस पर हमारे साथ जिला के सभी अधिकारी हीरानगर में मौजूद रहेंगे। महीने के एक दिन कार्यक्रम फिक्स करने से आम लोगों को याद रहेगा और अधिक से अधिक लोग अपनी बात रखने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed