{"_id":"66a590bd84c8a6bf98032734","slug":"saplings-planted-in-school-premises-and-surroundings-kathua-news-c-201-1-knt1005-111685-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्कूल परिसर, आसपास में लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्कूल परिसर, आसपास में लगाए पौधे
Sun, 28 Jul 2024 05:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय हॉयर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम में पौधारोपण अभियान चलाया। छठे दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्कूल परिसर और उसके आसपास पौधे लगाए। आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य जितेंद्र सेठी की देखरेख में किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस दिवस का आयोजन करने का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और संसाधनों की कमी जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम की समन्वयक निशि शर्मा ने कहा कि मिशन लाइफ तहत एक इको क्लब के गठन का मसौदा भी तैयार कर लिया गया है, जिसको विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित भी किया गया है। संवाद
गोल्डी शर्मा
विज्ञापन
गोल्डी शर्मा