फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sant's company is benevolent and auspicious

कल्याणकारी और शुभकारी है संत का संगत

विज्ञापन
Sant's company is benevolent and auspicious
कठुआ। ऐरवां स्थित आपशंभू मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन जारी है। रविवार को तीसरे दिन की कथा के दौरान उमड़ी संगत को कथावाचक सुभाष शास्त्री ने कहा कि आप सबने सुना है कि जैसा संग, वैसा रंग, जैसा अन्न, वैसा मन, जैसा पानी वैसी वाणी। इसी प्रकार जैसा बीज होगा वैसा ही उसका फल होगा अर्थात संगति का मनुष्य के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। संत का संग हमारे लिए कल्याणकारी और सुखदायक होता है।
विज्ञापन

शास्त्री ने आगे कहा कि संत की संगति मनुष्य के शुभ गुणों का निरंतर विकास करती है। जब हम अच्छे लोगों या विचारों के संपर्क में रहते हैं तो हमारे व्यक्तित्व में सद्गुणों का समावेश अपने आप होने लगता है। संत के संग से आप भी संत बन जाता है। संत की संगति वह पारस मणि है जो लोहे को सोना बना देती है। जबकि कुसंगति वह खारा पानी है जो लोहे जैसी सशक्त धातु को भी गला देती है। अंत में उन्होंने उपस्थित संगत का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सत्य का संग भी तभी होगा जब आप अहिंसक और ईमानदार हो जाओगे। लिहाजा न आप रिश्वत लो और न ही रिश्वत दो। तभी भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना कर आप सच्चे मन वाले सत्संगी बन जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed