फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Salaria XI, Kalibari Junior and Naraiya XI won the league matches

Kathua News: सलारिया इलेवन, कालीबड़ी जूनियर व नारइया इलेवन ने जीते लीग मुकाबले

Thu, 19 Jun 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 19 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Salaria XI, Kalibari Junior and Naraiya XI won the league matches
जंगलोट प्रीमियर लीग में हुए मुकाबले से पूर्व ​खिलाड़ी आयोजकों के साथ। 
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंगलवार रात तीन लीग मुकाबले खेले गए। इनमें सलारिया इलेवन, कालीबड़ी जूनियर और नारइया इलेवन की टीमें जीतीं।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में सलारिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर के मैच में 75 रन का स्कोर खड़ा किया। 76 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रतिद्वंद्वी टीम 46 रन ही बना सकी। इसलिए सलारिया इलेवन ने 29 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कालीबड़ी जूनियर ने 82 बनाए। इसका पीछा करते हुए यूथ ऑप्शन सिर्फ 60 रन ही बना सका। इसमें कालीबड़ी इलेवन की टीम ने 20 रनों से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मैच में यंगस्टर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रनों का लक्ष्य दिया। 77 रन का पीछा करने उतरी नारइया इलेवन की टीम ने छह ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed