{"_id":"604525748ebc3e590c0a11bc","slug":"safai-workers-strike-continues-dirt-piles-in-many-places-kathua-news-jmu2307842137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कई जगहों पर लगे गंदगी के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कई जगहों पर लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कॉलेज रोड पर लगा कचरे का ढेर।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। विभिन्न मांगों को पूरा करवाने के लिए सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शहर से कूड़ा नहीं हटने के कारण कई जगहों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे उठने वाली बदबू अब लोगों को परेशान कर रही है।
छह दिनों से सफाई न होने के कारण शहर के मुख्य बाजार, मुखर्जी चौक, शहीदी चौक के साथ कॉलेज रोड और गली मोहल्लों में कचरे का अंबार लग गया है। जिसे अभी तक हटाने की कोई पहल नहीं की गई है। बढ़ती गर्मी के साथ शहर में लगातार बढ़ रहा कचरा अब बीमारियों को भी आमंत्रित कर रहा है।
स्थानीय निवासी राजेश गुप्ता का कहना है कि शहर में गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग फेंके जाने का प्रावधान नहीं है। इससे अब कचरा सड़ने लगा है। इससे उठने वाली बदबू आसपास रहने वालों को परेशान कर रही है। लगातार बढ़ रहे कचरे के आसपास भोजन की आस में जमा होने वाले मवेशियों का अब यह अड्डा बनता जा रहा है। संकरी हो चुकी गलियों में कचरे के ढेर के आसपास जमा मवेशी लोगों के लिए आफत बन रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद से जल्द हड़ताल खत्म करवाने की मांग की है। कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। उम्मीद है कि सोमवार को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जिला प्रशासन के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।