बसोहली। स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्रशासन ने मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में एडीसी तिलकराज थापा की देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें तहसील स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
स्वच्छता अभियान सुबह छह बजे शुरू होना था, जोकि भारी बारिश के कारण सुबह पौने सात बजे शुरू हुआ। यह कार्यक्रम साढे़ नौ बजे तक चला। स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में उगी ऊंची ऊंची घास को साफ किया।
एडीसी ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान 1 अगस्त से शुरू किया गया है, और 15 अगस्त तक चलेगा। लोग पॉलीथिन का प्रयोग न करें, अपने घरों के जैविक और अजैविक कूड़े को कूड़ेदान में डालें, नालियों में कूड़ा न फेंकें, घरों के सीवर को नालियों में न बहाएं।