फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road news

Kathua News: जून में शुरू होगा लौंडी मोड़ शेरपुर सड़क का चौड़ीकरण का काम

विज्ञापन
road news
हीरानगर। लौंडी से चड़वाल वाया शेरपुर सड़क के चौड़ीकरण का काम अगले महीने जून में शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 12 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए करीब 32 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। टेंडर होते ही पहले चरण में चड़वाल से सांझी मोड़ और लौंडी से शेरपुर पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सात मीटर चौड़ी सड़क को अब दस मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। यह काम बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया जाएगा। ये दोनों सड़कें कई सीमावर्ती गांव का संपर्क हाईवे के साथ जोड़ने के साथ-साथ ओल्ड सांबा कठुआ सड़क से भी जुड़ती हैं। चड़वाल के नजदीक तरनाह नाले में पिछले साल जुलाई में बरसात के दौरान हाईवे का पुल धंसने के बाद प्रदेश से पंजाब की ओर जाने वाले और पंजाब की तरफ प्रदेश में आने वाले यातायात को इन्हीं सड़कों से ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर परिवर्तित किया गया था। करीब सात महीनों तक इसी रूट से हाईवे के यातायात की आवाजाही होती रही। इसकी वजह से इस सड़क को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद लोगों ने इसकी मरम्मत की मांग जोर शोर से उठाना शुरू कर दी। बीआरओ ने प्रक्रिया तेज की और मरम्मत के साथ-साथ तीन मीटर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के काम को भी मंजूरी मिल गई। अब पहले चरण में इन दो सड़कों का काम होगा। उसके बाद और राशि मंजूर होते ही दूसरे चरण में शेरपुर चकड़ा सांझी मोड़ पर भी काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए भी बीआरओ ने अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। जाहिर है कि सड़क के चौड़ीकरण और इस पर तारकोल बिछने के बाद लोगों को बड़ी राहत तो मिलेगी। साथ ही भविष्य में जम्मू पठानकोट हाईवे पर किसी तरह की कोई रुकावट आती है तो हाईवे के विकल्प के तौर पर काम करने में यह रूट सक्षम होगा।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण के लिए राशि मंजूर होने के बाद अब टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम एक महीने का समय लग जाएगा। पहले चरण में चड़वाल सांझी मोड़ और लौंडी शेरपुर करीब 12 किलोमीटर सड़क पर काम किया जाएगा। पहले सात मीटर सड़क पर तारकोल है लेकिन अब सड़क के दोनों तरफ डेढ़ डेढ़ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिससे कुल चौड़ाई 10 मीटर होगी। इससे इस सड़क पर पैदल और वाहन लेकर चलना पहले से और सुरक्षित होगा।
-संदीप कुमार, एई बीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed