{"_id":"67d723948aaf81723504b4ba","slug":"road-construction-start-from-mandyal-to-gangu-chak-kathua-news-c-201-1-knt1002-118301-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मांडयाल से गंगू चक तक सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मांडयाल से गंगू चक तक सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
मांडयाल गंगू चक सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करते विधायक।
- सीमावर्ती गांव की लगभग पांच हजार की आबादी को होगा लाभ, 35 लाख रुपये खर्च होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। समृद्ध सीमा योजना (एसएसवाई) के तहत सीमावर्ती गांव मांडयाल से गंगू चक तक सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। यह कार्य विधायक विजय शर्मा ने शुरू करवाया। इसका लाभ लगभग पांच हजार की आबादी को होगा। ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं।
विधायक ने बताया कि 35 लाख रुपये की लागत से 2400 मीटर लंबी इस सड़क पर तारकोल बिछाने का काम पूरा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है। इस सड़क के बनने से न सिर्फ सीमावर्ती गांव का सड़क संपर्क बेहतर होगा, बल्कि यातायात बढ़ने से रोजगार भी बढ़ेगा।
स्थानीय निवासी रमेश चंद्र ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान गांव के लोगों ने इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी और उन्होंने विधायक बनने के बाद इसके समाधान का कार्य शुरू कर दिया है, जिसके लिए पूरा गांव विधायक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है। इस मौके पर गणेश दास, शुभकरण शर्मा, संजय कुमार, केशव कुमार, राघव शर्मा आदि मौजूद रहे।