फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Road Accident In Kathua

Kathua News: गहरी खाई में गिरी खाली मिनीबस, चालक सुरक्षित, वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Thu, 29 May 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 29 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Road Accident In Kathua
बनी-भंडार सड़क पर गहरी खाई में गिरने से उड़े मिनीबस के परखचे।
बनी। बनी-भंडार सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक मिनीबस गहरी खाई में जा गिरी। इससे मिनीबस के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे की आशंका को देखते हुए चालक ने वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के वक्त मिनीबस में कोई दूसरा व्यक्ति सवार नहीं था। इससे हादसा बच गया।
विज्ञापन

मिनी बस पंजीकरण संख्या जेके 08एन8900 मंगलवार सुबह के समय बनी से भंडार के लिए रवाना हुई थी और वहां सवारियों को उतारने के बाद वापस एक विवाह समारोह में बरातियों को लेने जा रही थी। वाहन को बरात लेकर दोबारा भंडार लौटना था। इसी दौरान संधी क्षेत्र के पास तेज और खतरनाक मोड़ पर मिनीबस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मो. आजाद ने बताया कि यह घटनास्थल भू-स्खलन के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। भले ही मौसम साफ था, लेकिन हालिया रात को भूस्खलन के कारण सड़क का किनारा कमजोर हो चुका था। इस कारण सड़क धंस गई और मिनीबस गहरी खाई में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनीबस अनियंत्रित होते ही भंडार निवासी चालक अरुण सिंह ने छलांग लगा दी। इस कारण उसे हल्की चोट लगी लेकिन उसकी जान बालबाल बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बनी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को सीएचसी बनी पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी केवल कृष्ण ने बताया कि यदि वाहन में यात्री सवार होते, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।


भंडार क्षेत्र के लिए मान्य नहीं था रूट परमिट
बताया जा रहा है कि इस वाहन का रूट परमिट भंडार क्षेत्र के लिए मान्य नहीं था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस संवेदनशील और जर्जर सड़क खंड पर तत्काल सुधार और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed