फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Road Accident In Kathua

Kathua News: सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Thu, 29 May 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 29 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Road Accident In Kathua
छपाकि में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
हीरानगर। चड़वाल सांझी मोड़ सड़क पर छपाकि मोड़ के नजदीक ट्रैक्टर ट्रॉली और जीप की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जीप नंबर आरजे 06 यूए 5857 बुधवार को सांझी मोड़ की तरफ जा रही थी कि तभी सामने से बिना नंबर की एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप में सवार दो लोग बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान जिला डोडा निवासी जीप चालक राम प्रसाद (55) पुत्र ईश्वर दास और घायल की पहचान असम निवासी दीपू के रूप में हुई है। यह दोनों जीप में सवार थे। वह बोरवेल बनाने और सुधारने के लिए आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed