{"_id":"6813d8f3e4f4c723260409c4","slug":"rishikas-hard-work-was-appreciated-joint-director-patted-her-back-kathua-news-c-201-1-knt1008-119771-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रिशिका की मेहनत पर संयुक्त निदेशक ने थपथपाई पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रिशिका की मेहनत पर संयुक्त निदेशक ने थपथपाई पीठ
Fri, 02 May 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 02 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
रिशिका को सम्मानित करती शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ पहुंची विभाग की संयुक्त निदेशक, रिशिका से की मुलाकात
कठुआ। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि की छात्रा रिशिका की बारहवीं के परिणामों में उत्कृष्टता को शिक्षा विभाग ने भी सराहा है। वीरवार को विभाग की संयुक्त निदेशक सूबा मेहता विशेष रूप से कठुआ पहुंची और रिशिका से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिशिका की पीठ थपथपाई और 2100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने कहा कि बुद्धि गांव की रिशिका ने पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। रिशिका के माता-पिता ने शिक्षा विभाग का आभार जताया। बता दें कि रिशिका शर्मा ने 12वीं के परीक्षा परिणामों में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान हासिल करते हुए मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया था।