{"_id":"67ae461c32dbde65fa05af1b","slug":"retired-school-principal-sanjeev-vaid-gave-exams-tips-to-students-kathua-news-c-201-1-knt1006-117381-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पढ़ने, लिखने व अभ्यास से ही मिलेगी भौतिक विज्ञान में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पढ़ने, लिखने व अभ्यास से ही मिलेगी भौतिक विज्ञान में सफलता
विज्ञापन
संजीव वैद्य, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य
- बोर्ड की परीक्षाओं से पूर्व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संजीव वैद्य ने छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड सहित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में विद्यार्थियों में तैयारी को लेकर तनाव देखा जा रहा है। विशेषकर गणित, विज्ञान और वाणिज्य से जुड़े विषय की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी परीक्षा में सफलता के लिए मार्गदर्शन तलाश रहे हैं।
विषय विशेषज्ञ के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य संजीव वैद्य ने छात्रों को तनाव से दूर रहने और भौतिक विज्ञान की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के टिप्स दिए हैं। उनका कहना है कि यह एक ऐसा विषय है जिसके लिए विशेष रूप से परीक्षा से पहले पूर्व में पढ़े गए पाठ्यक्रम का नियमित अभ्यास करने की जरूरत है ताकि वह याद रहे। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 10वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान की परीक्षा 3 मार्च और 12वीं कक्षा की 27 फरवरी को होनी है। जिसमें कम ही समय बचा है। लिहाजा विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए उन टॉपिक्स पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है जिन्हें वह पूर्व में पढ़ चुके हैं।
विद्यार्थियों के लिए संक्षिप्त मार्गदर्शिका
1. मूल सिद्धांतों और सूत्रों को कंठस्थ रखें। भौतिक विज्ञान अपने सिद्धांतों और सूत्रों के आधार पर विषयों का सत्यापन करता है। ऐसे में विद्यार्थी को इसका अच्छे प्रकार से ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
2. अंतिम दौर की तैयारी के दौरान विद्यार्थियों को न्यूमेरिकल प्रश्नों को पढ़ना तो चाहिए, लेकिन किसी तरह के संदेह या समस्या आए तो अपने शिक्षक से संपर्क करें।
3. भौतिक विज्ञान जैसे विषय में सफलता की कुंजी रीड, राइट और रिकाॅल है। लिहाजा विद्यार्थी पढ़े जाने वाले विषयों में इसका ध्यान अवश्य रखें।
4. किसी विषय काे समझने के लिए उसकी थ्योरी को ध्यान पूर्वक पढ़ें। इसके बाद उसके सर्किंग डायग्राम और मैथमैटिकल ट्रीट प्रिंट पर फोकस ही विद्यार्थी की सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
5. पिछले वर्षों के पेपर का अभ्यास करें। इससे परीक्षा के प्रारूप और आने वाले प्रश्नों के प्रकारों को समझने में आसानी होगी।
6. विद्यार्थी सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट हल करें, परीक्षा की तैयारी में सुधार करने के लिए सैंपल पेपर हल करते समय खुद को समय दें। इस दौरान समस्या-समाधान तकनीकों को परिष्कृत करें ताकि अटकने से बचें।
7. परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। लिहाजा विद्यार्थी पढ़ाई के लिए समय के निर्धारण पर ध्यान केंद्रित करें।
8. परीक्षा की तैयारी में गलतियों से सीखने की भी जरूरत है। लिहाजा विषय अभ्यास में सामान्य गलतियों को पहचानें और परीक्षा में उन्हें दोहराने से बचें। खासकर उन मुश्किल समस्याओं को संशोधित करें जहां अतीत में अंक खो दिए हैं।
9. अभिभावकों को भी बच्चों की सफलता में सहयोग करने की जरूरत है। वह उनके खानपान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने के साथ समय का निर्धारण करने में उनकी मदद करें।