फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Residents of Basiya are yearning for basic amenities

Kathua News: बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे बासियां वासी

Sun, 27 Apr 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 27 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Residents of Basiya are yearning for basic amenities
बासियां गांव को जाने वाली कच्ची सड़क। संवाद - फोटो : kathua
- न पक्की सड़क, बिजली-पानी की सुविधा भी नाममात्र
विज्ञापन

- बच्चे पैदल जाते हैं स्कूल, सिर पर ढोना पड़ता है पानी

हीरानगर। आजादी के 75 वर्षों बाद भी मढ़ीन तहसील के कंडी क्षेत्रीय गांव बासियां के लोग पक्की सड़क, बेहतर पानी और बिजली सुविधा को तरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज भी उनके बच्चों को पैदल स्कूल जाना पड़ता है। पानी के लिए मीलों सफर तय करना पड़ता है। बिजली भी नाममात्र मिलती है। लोगों ने कहा कि आसपास के इलाके में सड़क, पानी और बिजली सब है, लेकिन उनके गांव की अनदेखी क्यों? संवाद

गांव को आज तक पक्की सड़क नहीं मिल पाई है। लोगों को पैदल चलकर दूसरे गांव से गाड़ी पकड़नी पड़ती है। बच्चों को भी पढ़ाई के लिए स्कूल पैदल जाना पड़ता है। अगर गांव में कोई बीमार हो जाता है तो बुलाने पर भी कोई गाड़ी गांव नहीं आती मजबूरन गांव के लोगों को ही मरीज को उठाकर पक्की सड़क तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

पूरन चंद, स्थानीय निवासी
गांव में पानी की कोई बेहतर सुविधा नहीं है। सप्ताह में दो या तीन दिन पानी आता है, लेकिन आता सिर्फ इतना ही है कि या तो आप खाना बना लो या पीने के लिए बचा लो। मजबूरी में महिलाएं को 600 मीटर पैदल चलकर सर पर पानी ढोना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार, स्थानीय निवासी
गांव में बिजली व्यवस्था भी नाममात्र ही है। लटकते बिजली के तार, लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती हमारे लिए आम बात हो गई है। बिजली सुविधा अच्छी मिले या न मिले मोटा बिल हर महीने मिल जाता है।
बलवीर कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed