फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Repair of Historical Bawli Will Be Soon

Kathua News: 32 लाख से होगा प्राचीन धरोहर रैंक की बावली का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
Repair of Historical Bawli Will Be Soon
रैंकी की बावली के जीर्णेाद्धार की जानकारी देते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड एक में स्थित प्राचीन धरोहर रैंक की बावली के जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने राशि जारी कर दी है लगभग दो दशकों तक प्रशासनिक अनदेखी का शिकार रही बावली खंडहर बनती जा रही थी लेकिन अब इसकी मरम्मत के लिए पर 32 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बावली को नया रूप दिया जाएगा जिससे कस्बे के वासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने बताया कि इस धरोहर को बचाना बहुत जरूरी था। कुछ वर्ष पूर्व भूकंप और सरकारी उदासीनता के कारण बावली खंडहर बनती जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय बिलावर में जल शक्ति विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति उपलब्ध नहीं थी उस समय इसी बावली पर पूरे कस्बे के लोग पेयजल के लिए निर्भर थे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुरातत्व विभाग की टीम ने बिलावर का दौरा कर बावली का निरीक्षण किया था। इसके बाद सरकार की ओर से इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए राशि जारी कर दी गई। बावली के पास लोगों के बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी और बावली को जोड़ने वाले रास्ते को पक्का करके फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed