फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   religious function organised

Kathua News: प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं

Thu, 30 Jan 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 30 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
religious function organised
शांत आनंद सरस्वती महाराज का जन्म महोत्सव शुरू, 31 तक जारी रहेगी कथा
विज्ञापन

हीरानगर। शांति निकेतन संन्यास आश्रम में बुधवार को शांत आनंद सरस्वती महाराज जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर तीन शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हुआ और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कथावाचक संजय कृष्ण शास्त्री ने प्रवचनों और भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में जीवन में नैतिकता और धार्मिकता का पतन हो रहा है। बच्चे भगवान की लीलाओं से दूर हो रहे हैं, इसलिए हमें उन्हें धर्म और संस्कारों से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्री राम केवल एक राजा या योद्धा नहीं थे। वह सत्य, धर्म और कर्तव्य के प्रतीक हैं। आज के समाज में राम के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने गीता के माध्यम से जीवन का सबसे बड़ा संदेश दिया है कि कर्म ही सबसे बड़ी पूजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed