{"_id":"64a9b86f42540c692507caa7","slug":"religious-function-kathua-news-c-201-1-knt1006-714-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मांडली गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मांडली गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित
Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। मांडली गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना के लिए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हो गई। स्थानीय निवासी मास्टर बोधराज और अन्य लोगों ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर में काफी समय से गांव के लोग शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना करने की योजना बना रहे थे।
उन्होंने बताया कि गांव में स्थित लगभग 200 साल पुराने शिव मंदिर का स्थानीय लोगों के सहयोग से नवीनीकरण किया गया। इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियों की स्थापना के लिए शनिवार को अनुष्ठान को शुरू कर दिया है। शनिवार को विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोचारण और पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान का कार्य शुरू किया, जिसमें स्थानीय कई लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने बताया कि तीन दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन पंडितों ने महामृत्युंजय मंत्र के जाप की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रविवार को भी अनुष्ठान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना मंदिर में की जाएगी, जिसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इस धार्मिक अनुष्ठान मे लोगों से पुण्य का भागीदार बनने का आह्वान किया है।