{"_id":"612bd2f48ebc3e219247bc0d","slug":"rashtriya-karyakarini-kathua-news-jmu242558161","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपदेश अंदोत्रा को मिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपदेश अंदोत्रा को मिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपदेश अंदोत्रा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व मिला है। वर्ष 1996 से पार्टी के युवा मोर्चा में शामिल हुई अंदोत्रा को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा करने का मौका मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य की सूची में शामिल किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उपदेश अंदोत्रा ने कहा कि उन्हें गत 26 अगस्त को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा वानथी श्रीनिवासन ने जम्मू कश्मीर से अपनी टीम में शामिल किया है। जोकि एक कार्यकर्ता के तौर उनके लिए गौरव की बात है। इसके लिए पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा संचिता डोगरा ने भी सम्मनित किया है। दो दशक से ज्यादा के राजनैतिक जीवन के दौरान उन्होंने पार्टी पद पर रहते हुए पार्टी और समाज की लगातार सेवा की है।
इस दौरान वर्ष 1998 में जिला महिला मोर्चा में जिला प्रधान की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2008 तक इस पद पर रहते हुए उन्होंने हर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयास किया। जबकि, वर्ष 2009 में प्रदेश संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के दायित्व पर नियुक्ति हुई। वर्ष 2012-13 में उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला। उनकी कार्यशैली को देखते हुए वर्ष 2015 में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा टीम में फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2018 में वह प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा टीम में प्रदेश महामंत्री और फिर 2020 में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा टीम में प्रदेश महामंत्री बनीं। अब उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए और ज्यादा शक्ति के साथ काम करेंगी।