{"_id":"5a8896aa833ed431356ed1c9c007c40d","slug":"rangoli-making-a-spoof-on-social-evils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली बनाकर सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली बनाकर सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 21 Oct 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी मेमोरियल कालेज आफ एजुकेशन द्वारा सोमवार को जिला सचिवालय में रंगोली बनाकर सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किया गया। इसके साथ ही ग्रीन दिवाली का संदेश भी दिया गया। कालेज की छात्राओं ने जिला सचिवालय में तीन स्थानों पर रंगोली बनाई और हर रंगोली में अलग संदेश दिया गया।
रंगोली बनाने में हिस्सा ले रही छात्रा सपना ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही कालेज में हुई रंगोली प्रतियोगिता की विजेता टीमों को जिला सचिवालय में रंगाली बनाने का अवसर प्राप्त हुआ था। इसे सोमवार को पूरा करने के लिए तीन टीमों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि पहली रंगोली सचिवालय सभागार के आगे, दूसरी एडीसी के कमरे के आगे और तीसरी रंगोली एडीडीसी के कमरे के अंदर बनाई गई। वहीं इस मौके पर एडीडीसी नरेंद्र सिंह बाली ने कहा कि तीन रंगोलियों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के साथ स्वच्छ भारत अभियान और ग्रीन दिवाली का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से युवाओं को दिवाली पर्व के साथ सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।