फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   rally

किसानों के समर्थन में डोगरा स्वाभिमान संगठन ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
rally
किसानों के समर्थन में डोगरा स्वाभिमान संगठन द्वारा शहर में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक चौधरीलाल सिंह केेे आवास से शुरू रैली में शामिल सैकड़ों समर्थकों ने कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष जताया। वहीं इस दौरान संगठन के नेताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ चौधरी लाल सिंह धर्मपत्नी पूर्व विधायिका कांता अंदोत्रा के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने रैली में शामिल किसानों और आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मौजूदा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। तीन काले कानूनों को जबरदस्ती किसानों पर थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अडानी और अंबानी परिवारों को फायदे पहुंचाने के लिए इन कानूनों को किसानों पर थोपने की कोशिश कर रही है, जिसका डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी विरोध करती है। इन कानून को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर के अस्तित्व को भी खत्म कर दिया है। यहां स्टेट सब्जेक्ट को खत्म कर डोमिसाइल लागू कर जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की पहचान खत्म कर दी है। भाजपा सरकार जनता विरोधी नीतियां लागू कर मनमर्जी पर उतारू हो गई है। बाद में ट्रैक्टर मार्च जिला सचिवालय से होते हुए कालीबड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग वाया ड्रीम पार्क से होकर वापस उनके निवास स्थान पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed