फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   raksha bandhan festival kathua jammu kashmir

कठुआ में बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर जताया प्यार, मास्क देकर लंबी उम्र की कामना

विज्ञापन
raksha bandhan festival kathua jammu kashmir
कीड़ियां गंडियाल नाके पर पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम में भाई की कलाई पर सड़क किनारे बैठकर राखी बा? - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाई के कलाई पर राखी बांध कर प्यार और मास्क पहनाकर लंबी आयु की ईश्वर से कामना की। भाइयों ने भी अपने बहनों की आजीवन रक्षा के संकल्प का वचन दिया। पर्व को लेकर शहर में सुबह से ही लोग लोगों की चहलकदमी तेज दिखी। खासकर छोटे बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। बाजार में भी लोगों की मिठाई की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण बदले परिवेश के चलते इस बार त्योहार के रंग भी बदले रहे। भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए न पहुंच पाने वाली बहनों ने एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने के लिए ऑनलाइन राखी भेजी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर उम्र के लोगों ने इस त्योहार को अपने-अपने तरीके से मनाया। बच्चे जहां विभिन्न खिलौनों की आकृति वाले राखी बांधे, वहीं युवा और बुजुर्गों की कलाई पर क्लासिकल और फैंसी राखियां बंधी थीं। भाई-बहन राखी के लिए सुबह से ही एक-दूसरे के घर आने-जाने लगे थे। दुकानों पर रक्षाबंधन के गीत इस त्योहार के महत्व की लोगों को याद दिला रहे थे। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की तो वहीं भाइयों ने उन्हें विभिन्न उपहार तथा आशीर्वाद दिए। राखी बांधने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। वहीं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सदस्यों की तरफ से भी लोगों को राखी बांधी गई।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में रहने वाली बहनें नहीं पहुंच सकी
महानपुर। इलाके रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। जिन भाइयों की बहनें पड़ोसी राज्य हिमाचल, पंजाब या जम्मू के दूरदराज इलाकों में है वह लॉकडाउन के चलते इस पावन पर्व भाइयों को राखी नहीं बांध सकी। उन्होंने सोशल मीडिया से मुबारकबाद दी। रक्षा बंधन के अवसर पर लोग मंदिर तक नहीं जा सके। कोरोना वायरस के कारण लगा लॉकडाउन ने लोगों को निराश किया। जिन भाइयों की बहनें घर में रही उन्होंने अपने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधकर शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं राखी के शुभ अवसर पर बाजार भीड़ रही हालांकि लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखा और मास्क भी पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर में सादगी के साथ मना त्योहार्र
बिलावर। रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी शांति पूर्वक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिए। सोमवार सुबह 9:30 बजे के बाद राखी बांधने का सिलसिला पूरे इलाके मे शुरू हो गया और यह क्रम पूरा दिन जारी रहा। रक्षाबंधन को लेकर छोटे-छोटे बच्चे बड़े उत्साहित और खुश दिखे। कोविड-19 के चलते इस वर्ष कई महिलाओं को अपने मायके पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा तो अपने मायके पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं इस वर्ष भाइयों ने अपनी बहनों के घरों में पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और अपनी कलाइयों में रक्षा सूत्र बंधवा कर अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन दिया। कई भाई बहनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक दूसरे को राखी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed