{"_id":"6705ca1af96f6f75c8070444","slug":"rajeev-jasrotia-won-kathua-news-c-201-1-knt1008-113839-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया के सिर सजा जीत का सेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया के सिर सजा जीत का सेहरा
Wed, 09 Oct 2024 05:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 2014 में कठुआ और अब नए जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में दर्ज की जीत
- पूर्व विधान परिषद सदस्य बलवीर सिंह 3219 वोट पर सिमटे
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने जिले के सबसे नए विधानसभा क्षेत्र जसरोटा से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वह इस सीट से सबसे पहले विधायक भी बन गए हैं। अपने राजनीतिक करियर में दूसरी बार विधायक बने राजीव ने यहां पूर्व बीडीसी अध्यक्ष बृजेश्वर सिंह इंदू को शिकस्त दी।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधान परिषद सदस्य ठाकुर बलवीर सिंह को भी हराया, जो इस सीट पर सिर्फ 3219 वोट ही हासिल कर पाए। इस जीत के साथ प्रदेश की राजनीति में जसरोटिया का कद और भी ऊंचा हो गया है। कंडी के अपने नए विधानसभा क्षेत्र में लोगों की समस्याएं भी अन्य क्षेत्रों से अलग हैं। ऐसे में इस क्षेत्र को पूर्ण रूप से पहली बार अपना प्रतिनिधित्व मिला है।
राजीव जसरोटिया ने कहा कि विपक्ष का अपना एक स्थान रहता है और अंत में लोगों की आवाज की ही जीत होती है। उन्होंने कहा कि पहले भी काम किया है और नए विधानसभा क्षेत्र जसरोटा के विकास के लिए दिन रात काम करेंगे। राउंड दर राउंड बढ़ती जसरोटिया की जीत के बीच जहां कांग्रेस प्रत्याशी सुबह साढ़े नौ बजे ही मतगणना केंद्र से निकल लिए। वहीं, बृजेश्वर सिंह मतगणना केंद्र में नहीं पहुंचे थे। उनकी जगह उनके बड़े भाई देविंद्र सिंह इंदू ही मतगणना करवाने के लिए पहुंचे।