{"_id":"626ee291f89aee50af43e745","slug":"raised-demand-to-improve-drinking-water-facility-kathua-news-jmu2589496143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या का समाधान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गोविंदसरवासी। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। बिजली की अघोषित कटौती के कारण पेयजल संकट से जूझ रहे गोविंदसर गांव के लोगों की प्रशासन द्वारा सुध न लिए जाने से ग्रामीणों का रोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को गांव के दर्जनों लोगों ने शिवसेना डोगरा फ्रंट के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया और पानी की नियमित आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे शिवसेना डोगरा फ्रंट के नेता मोहन लाल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की अघोषित कटौती शुरू होने के बाद से उनकी पंचायत में पेयजल का संकट बना हुआ है। इससे पूरी पंचायत की करीब 4 हजार की आबादी को अपनी प्यास बुझाने के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करने के बजाए जलशक्ति विभाग ने पहले ही इसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग पर डालते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है। इससे लोगों का सड़कों पर उतरना मजबूरी बन रहा है। वहीं प्रदर्शन में शामिल गांव की वरिष्ठ महिला सावित्री देवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है लेकिन बेटियों के आगे बढ़ने के रास्तों में आने वाली बाधाओं को दूर करने में उनकी सरकार की कोई रुचि नहीं दिखाई देती है। गांव की ज्यादातर बेटियां को स्कूल जाने से पहले और स्कूल के आने के बाद सिर्फ घर की जरूरत के लिए पानी एकत्र करते ही सारा समय बीत रहा है। कुछ ऐसा ही हाल गृहणियों का भी है, जिन्हें घरेलू काम के लिए पानी जुटाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गया है। गर्मी के इस मौसम में बिजली न होने पर तो वह लोग जैसे तैसे गुजारा कर लें लेकिन पानी भी नही होने पर जीवन की गाड़ी कैसी चलेगी। वहीं अनिल पांडेय ने कहा कि सरकार को बिजली की स्थिति की पूरी जानकारी है। इसके बाद भी पंप स्टेशनों को चलाने के लिए कोई व्यवस्था नही की जा रही है। इससे लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार की संभावना नहीं है तो सरकार सभी पंप स्टेशनों को जनरेटर की सुविधा दे ताकि लोगों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सके। प्रदर्शन में पुरुषोत्तम लाल, सोहन लाल, खेम राज, सुरेश कुमार, लता देवी, सुनील कुमार, जयपाल, निर्मल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।