फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised demand to give employees their rights

कर्मचारियों को उनका हक देने की उठाई मांग

विज्ञापन
Raised demand to give employees their rights
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर शहर के ड्रीमलैंड पार्क में यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों के अलावा मिड-डे-मील वर्कर ने 1886 की शिकागो में हुई हड़ताल और कई मजदूर नेताओं की शहादत को याद किया। वहीं कर्मचारियों के हक में आवाज बुलंद करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव हरि सिंह ने कहा कि सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों ने कामगारों का हर सेक्टर में जीना दूभर कर दिया है। इससे सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। सबसे बुरे हालात का सामना शिक्षा विभाग में मिड-डे-मील वर्कर का है। जिन्हें आज के इस महंगाई के दौर में एक महीने के बाद जो पैसे दिए जा रहे उससे उनके घर में एक सप्ताह भी खर्च नही चल पा हा है। उन्होंने मिड-डे-मील वर्कर के मानदेय में वृद्धि करने के साथ उनका अब तक का बकाया जारी करने, अस्थायी कर्मियों को नियमित करने, स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरने के साथ इंचार्ज के तौर पर विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों को नियमित करने की मांग उठाई। इस मौके पर सेवा राम, बनारसी दास, रानी देवी, ज्योति देवी, राजीव कुमार, रूप चंद, किशोरी लाल, शाम लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed