फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised demand for removal of illegal occupation from the road

रास्ते से अवैध कब्जा हटाए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
Raised demand for removal of illegal occupation from the road
गांव में सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे जराई वासी। संवा? - फोटो : KATHUA
कठुआ। गांव के सार्वजनिक कब्रिस्तान को जाने वाले मार्ग पर स्थानीय व्यक्ति की ओर से कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर जराई गांव के लोगों का शिष्टमंडल डीसी राहुल यादव से मिला। इस मौके पर ग्रामीणों ने डीसी से रास्ते पर हो रहे कब्जे को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रही गांव की सरपंच आराधना अंदोत्रा ने बताया कि उनकी पंचायत में वार्ड 4 में स्थित कब्रिस्तान को जाने वाला सैकड़ों साल पुराना रास्ता गांव के ही कुछ लोगों की ओर से अवैध रूप से कब्जा कर बंद कर दिया गया है। रास्ते के बंद होने से न तो लोग कब्रिस्तान में जा सकते है और न ही उसके साथ लगते अपने खेतों में जा पा रहे हैं। इससे लोग परेशान है। गांव के हाईस्कूल से सटे इस रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों की ओर से वहां फैलाई जा रही गंदगी के कारण स्कूल का वातावरण भी दूषित हो रहा है। स्कूल की चहारदीवारी बनाने के लिए काम शुरू करवाना चाहा तो अवैध कब्जा करने वालों ने अपना हक जमाते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया। मजबूर होकर उन्हें जिला प्रशासन से इसकी शिकायत करनी पड़ी है। उन्होंने डीसी से गांव के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर रास्ता खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं डीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह राजस्व विभाग की टीम को भेज कर स्थिति की जानकारी लेेंगे। अगर वाकई रास्ते पर कब्जा किया गया है तो उसे अवश्य खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच बाबू राम, तरसेम लाल, जिंदर पाल, केवल सिंह, नेर मोहम्मद, भूषण कुमार, ताराचंद आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed