फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Raised demand for release of DA for outstanding 18 months

बकाया 18 महीनों का डीए जारी किए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
Raised demand for release of DA for outstanding 18 months
कठुआ। शिक्षक समुदाय की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए जम्मू कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. शशि पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन के दौरान लखनपुर जोन के शिक्षकों ने भाग लेकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विमर्श किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान डॉ. शशि पाल सिंह ने बेहतर जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए मजबूत शिक्षा व्यवस्था की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आज जम्मू कश्मीर की शिक्षा व्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही है। यहां संसाधनों की बेहद कमी है। जिसका मूल कारण शिक्षा बजट का कम होना है। ऐसी स्थिति में स्कूलों में शिक्षकों को सेवाएं देने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनरों को पिछले 18 महीनों का डीए एरियर तक नहीं जारी किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों के बकाया डीए का एक मुश्त भुगतान किए जाने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि गत एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक 18 महीनों का महंगाई भत्ता सरकार ने रोक रखा है। जिससे कर्मचारी और पेंशनर बढ़ी हुई महंगाई की मार झेल रहे हैं। शिक्षकों को वर्षों से पदोन्नति से वंचित रखने के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन के लिए तैयार रहने के लिए कहा। कोरोना के दौरान शिक्षकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कर्तव्य का पालन पूरी निष्ठा के साथ किया। इसके बाद भी सरकार शिक्षकों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है, आने वाले दिनों में वह उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। सम्मेलन के दौरान एसोसिएशन ने लखनपुर ब्लॉक की कमेटी का भी गठन किया। जिसमें सुभाष चंद्र शर्मा को प्रधान, मलकीत सिंह को सचिव, बशीर अहमद उप प्रधान, मोहन लाल शास्त्री उप प्रधान, देवराज कोषाध्यक्ष, घनश्याम सिंह संयोजक, और मदन सिंह मुख्य संयोजक बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed