{"_id":"65bc12be0f5a54f45a000b97","slug":"rain-and-snow-kathua-news-c-201-1-knt1007-106689-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शीतलहर की चपेट में मैदान, पहाड़ों पर बिखरी चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शीतलहर की चपेट में मैदान, पहाड़ों पर बिखरी चांदी
विज्ञापन
कठुआ। जिले के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला वीरवार दोपहर तक जारी रहा। कठुआ के मैदानी इलाकों में जहां 15 एमएम बारिश हुई, वहीं पहाड़ी इलाकों में एक फुट से लेकर ढाई फुट तक ताजा बर्फबारी हुई है।
मंगलवार रात से ही जिले के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर रुक-रुक कर जारी रहा। उधर, बुधवार दोपहर जिले के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर थम गया लेकिन वीरवार की सुबह से ही मैदानी इलाकों में तेज बारिश और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी रही। जानकारी के अनुसार बुधवार रात दूर दराज इलाकों में बर्फबारी तेज हो गई। बनी कस्बे में सीजन की तीसरी बर्फबारी दर्ज की गई। सब डिवीजन के अधिकांश इलाकों में देखते ही देखते पहाड़, पेड़, नदी, झरने और सड़कों के साथ साथ घरों पर भी बर्फ की मोटी परत जम गई। बनी के डग्गर और डुग्गन के कई इलाकों में एक से डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई, जबकि दौलका, भंडार, दंडी गुट्ट, रौलका, सरथल, खुड़वा, छत्रगलां, कोटी चंडियार व टिटवां में बर्फ जमी है। वहीं, बिलावर के उच्च पर्वतीय इलाकों लोहाई, मल्हार व डुगैनी में भी बर्फबारी दर्ज की गई है।
मैदानों में बढ़ी ठिठुरन, दोपहर को थमी बारिश
फरवरी के पहले दिन पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद एक फिर मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। वीरवार को दिनभर कठुआ के मैदानी इलाकों, बिलावर, बसोहली और हीरानगर में सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। बादल छाए रहने के बीच सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कई चौक चौराहों पर लोग अलाव सेंकते नजर आए। हालांकि, शहर में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और धूप खिल गई। वीरवार को कठुआ में दिन का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनी, बिलावर के ऊपरी इलाकों में शून्य डिग्री से कम रहा तापमान
बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बनी के ऊपरी इलाकों में बुधवार रात से ही तापमान शून्य डिग्री से भी कम रहा। दिन का अधिकतम तापमान जहां 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट रही। लोआंग कस्बे में दिन का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सिसय पहुंच गया है।