{"_id":"68d730e7f47d4d048bb1e6f1e2a6cad1","slug":"raging-at-the-department-of-electrical-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने में चार बार ट्रांसफार्मर जलने के कारण गांव गोविंदसर के लोगों को गुस्सा विभाग के खिलाफ भड़क गया। लोगों ने कहा कि एक महीने में चार बार ट्रांसफार्मर जलने के बाद भी विभाग लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
इसके साथ ही गांव में सड़क और पानी की भी समस्या है जिसके दूर करने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन कर देंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे करतार चंद ने कहा कि गांव में बिजली विभाग ने 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया है। इस पर 300 से अधिक घरों का लोड है।
इसके साथ ही दो व्यापारिक कनेक्शन भी हैं। जिसके कारण एक महीने में चार बार ट्रांसफार्मर जल गया है लेकिन विभाग को समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल सुषमा देवी, बोध राज, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि ग्रामीणों ने कई बार विभाग को बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग की लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि गांव में आने वाली सड़क की हालत भी बदतर हो गई है लेकिन विभाग उसे ठीक करने के प्रयास भी नहीं कर रहा है।
पिछले कई महीनों से सड़क ठीक करने के लिए कहा गया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पानी के लिए लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है।
विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र के चारों ओर पानी के कनेक्शन दिए हैं लेकिन गांव की ओर कोई भी कनेक्शन नहीं है। ऐसे में इन तमाम सुविधाओं के न होेने से लोगों को भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गा तो वह उग्र आंदोलन कर देंगे।