{"_id":"61d0b9e021956e08a83cb335","slug":"quarter-final-matches-will-start-from-today-kathua-news-jmu2510463189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी दसवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों के खत्म होने के बाद रविवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज हो रहा है। जिसमें पहला क्वार्टर फाइनल विक्की इलेवन पठानकोट और एसपीजे गुड़गांव के बीच खेला जाएगा। इसकी जानकारी शहीद वेलफेयर कमेटी के रविंद्र सिंह सलाथिया ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 16 टीमें शामिल हुई। चार ग्रुपों में हुए लीग मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों ने अपनी जगह बनाई है। जिसमें ग्रुप ए से लाइफ केयर लखनऊ और लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब नई दिल्ली ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इसी तरह ग्रुप बी से साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और विक्की इलेवन पठानकोट ग्रुप सी से जालंधर स्पोर्ट्स क्लब और कृष्णन इलेवन अमृतसर जबकि ग्रुप डी से एसपीजे गुड़गांव और जीएसआई कश्मीर की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि देेश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शुरू हुए इस आयोजन में लोगों की सहभागिता को देखते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी इसमें अपना योगदान देना शुरू किया था। जिसके कारण प्रतियोगिता और बेहतर बन पाई। अब इसे साल दर साल और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका नतीजा यह रहा है कि इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़े क्लबों के साथ कई नामी खिलाड़ी यहां आने लगे हैं। लीग मुकाबलों के खत्म होने के बाद अब महत्वपूर्ण क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों का दौर शुरू होगा। जिसमें कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।